27-28 जुलाई को बेहाल कर सकता है मानसून, 4 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

27-28 जुलाई को बेहाल कर सकता है मानसून, 4 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

राजस्थान में एक बार फिर मानसून पूरी तरह से सक्रीय हो चुका है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने 27 और 28 जुलाई के लिए बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 27-28 जुलाई को प्रदेश के 4 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश और 28 जुलाई को 11 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 27-28 जुलाई को प्रतापगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट और 28 जुलाई को बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही और उदयपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

यहां भी चेतावनी जारी
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना अवदाब आज झारखंड और आसपास के ऊपर बना हुआ है। इसके 24 घंटे में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं भारी-अति भारी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश दौसा में 158 एमएम दर्ज की गई। 26 जुलाई को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश व अजमेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 27 से 28 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी, अति भारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। भारी से अति भारी बारिश का दौर पूर्वी राजस्थान में 29-30 जुलाई को भी जारी रहने के आसार है।

  • Related Posts

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो…

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    You Missed

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां