आरटीओ इंस्पेक्टर के 6 ठिकानों पर एसीबी का छापा, 15 घर-प्लॉट और दुकान मिले; बैंक में भी हुआ करोड़ों का लेनदेन

आरटीओ इंस्पेक्टर के 6 ठिकानों पर एसीबी का छापा, 15 घर-प्लॉट और दुकान मिले; बैंक में भी हुआ करोड़ों का लेनदेन

सिरोही परिवहन निरीक्षक के ठिकानों पर शनिवार सुबह से जयपुर एसीबी की टीम छापेमारी कर रही है। जिला परिवहन कार्यालय सिरोही के आरटीओ इंस्पेक्टर सुजानाराम चौधरी के 6 ठिकानों पर 12 से ज्यादा टीमें सर्च में जुटी हुई है। आरोपी अफसर ने राजकीय सेवा में नियुक्त होने से अब तक करीब दो करोड पचास लाख रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, जो आरोपी की वैध आय से करीब 201 प्रतिशत अधिक है। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक सर्च में आरटीओ इंस्पेक्टर की भीनमाल, माउंटआबु, जालोर, जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर करीब 15 प्रॉपर्टी मिली है। जिसकी कुल कीमत तीन करोड़ पैतीस लाख रूपए है। इसके अलावा 7 बैंक खातों से करोड़ों रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ है। साथ ही आरोपी अफसर के खाते में 12 लाख रुपए पाए गए है। आय से अधिक संपत्ति मामले में जिला परिवहन कार्यालय सिरोही के आरटीओ इंस्पेक्टर सुजानाराम चौधरी पुत्र रेखाराम चौधरी के ठिकानों पर सुबह से ही एसीबी की टीम छापेमारी में जुटी हुई है। चौधरी के जालोर, सिरोही और जोधपुर में कुल 6 ठिकानों पर सर्च जारी है। 12 से ज्यादा एसीबी की टीमें अधिकारी के सर्च में जुटी हुई है और दस्तावेज खंगाल रही है। माना जा रहा है कि अभी और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

  • Related Posts

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप बीकानेर। युवती और उसकी किशोरी बहन से बलात्कार, छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग करने के…

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार  बीकानेर। कोलायत क्षेत्र के झझु गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक ट्रक…

    You Missed

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर