राजस्थान में अगले 4 दिन भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, इन 30 जिलों के लिए आईएमडी का अलर्ट

राजस्थान में अगले 4 दिन भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, इन 30 जिलों के लिए आईएमडी का अलर्ट

राजस्थान में मानसून ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 दिन कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ था, जो शनिवार को साउथ वेस्ट राजस्थान की ओर शिफ्ट हो गया है। इसके अलावा जो एक लो प्रेशर एरिया झारखंड के ऊपर बना हुआ था। यह स्लाइटली नॉर्थ वेस्टवर्ड डायरेक्शन में आगे बढ़के फिलहाल वेस्टर्न पार्ट ऑफ बिहार और आसपास के लगने वाले उत्तर प्रदेश क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से पिछले 24 घंटों में खासकर जयपुर संभाग, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में मध्यम से तेज तो कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश रिपोर्ट हुई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश 165 एमएम निवाई टोंक में जबकि पश्चिमी राजस्थान के भोपालगढ़ जोधपुर में 65 एमएम बारिश सर्वाधिक रिपोर्ट की गई है।

उदयपुर व कोटा संभाग में अति भारी बारिश की संभावना
शनिवार को भी इस सिस्टम का असर दक्षिणी राजस्थान के खासकर जोधपुर संभाग में रहेगा। इसके अलावा उदयपुर और कोटा संभाग के कई भागों में भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 22, 23 जून को जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान 23 जून को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं एक बार फिर अति भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में खासकर बीकानेर संभाग में अगले दो-तीन दिन ज्यादातर इलाकों में बारिश की कम संभावना है।

23 जून को इन 6 जिलों में अति भारी बारिश होने की चेतावनी
मौसम विभाग ने 23 जून को अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर जिले के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा बारां, बूंदी, जयपुर, झालावाड़, कोटा, टोंक जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर जिले में अति भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में…

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर…

    You Missed

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम