राजस्थान में आज 27 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, इन जिलों जारी हुई चेतावनी

राजस्थान में आज 27 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, इन जिलों जारी हुई चेतावनी

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल क्षेत्र में सोमवार से कम दबाव का क्षेत्र बनने से मंगलवार से मौसम की गतिविधियों में तेजी होगी। इससे मेघ जयपुर सहित पूरे प्रदेश में मेहरबान होंगे। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं। मंगलवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, बारां, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही सहित अन्य 15 से अधिक जिलों में तेज बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सुबह 5 बजे मौसम विभाग ने राजस्थान के 8 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के Prediction के अनुसार मंगलवार 1 जुलाई को भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर जिलों के आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन संग हल्की से मध्यम व एक दो दौर भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही आकाशीय बिजली व तेज सतही हवा जिसकी गति 30-50 KMPH रहने की भी संभावना है। इन छह जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान के 2 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत बारां, कोटा जिलों के आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन संग हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली व तेज सतही हवा चलाने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30-50 KMPH रहने की भी संभावना है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी