राजस्थान के 12 जिलों में आज मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट

राजस्थान के 12 जिलों में आज मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई शहरों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। शुक्रवार को जयपुर के ग्रामीण इलाकों सहित सीकर, अलवर व करौली जिले में कहीं कहीं ओले गिरे। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, सीकर, अलवर, करौली, दौसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सहित कई कई जिलों में शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने पलटी मारी। कई जगह तेज आंधी चलने के साथ बारिश हुई। वहीं, जयपुर के ग्रामीण इलाकों सहित सीकर, अलवर, करौली, हनुमानगढ़ और चूरू में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले गिरे। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अलवर और भरतपुर जिले में तो कई जगह देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार आज भी बारिश का असर कई जिलों में रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार आज अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और जोधपुर क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अलवर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा भरतपुर में ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • Related Posts

    इतनी तारीख तक बीकानेर को मिलेगा अतिरिक्त पानी, ये है वजह

    इतनी तारीख तक बीकानेर को मिलेगा अतिरिक्त पानी, ये है वजह बीकानेर। मुख्य अभियंता विवेक कुमार गोयल ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना के निर्माण कार्यों (आरडी 750 से 820) का…

    शराबी पति की पत्नी ने की हथौड़े से हत्या, कचरे में फेंकी लाश, पेट्रोल डालकर लगाई आग

    शराबी पति की पत्नी ने की हथौड़े से हत्या, कचरे में फेंकी लाश, पेट्रोल डालकर लगाई आग जयपुर। करधनी क्षेत्र में घरेलू कलह ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां एक…

    You Missed

    इतनी तारीख तक बीकानेर को मिलेगा अतिरिक्त पानी, ये है वजह

    इतनी तारीख तक बीकानेर को मिलेगा अतिरिक्त पानी, ये है वजह

    शराबी पति की पत्नी ने की हथौड़े से हत्या, कचरे में फेंकी लाश, पेट्रोल डालकर लगाई आग

    शराबी पति की पत्नी ने की हथौड़े से हत्या, कचरे में फेंकी लाश, पेट्रोल डालकर लगाई आग

    जन्मदिन पर युवक की हत्या, शव फेंका, प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट में लेकर आए थे बदमाश

    जन्मदिन पर युवक की हत्या, शव फेंका, प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट में लेकर आए थे बदमाश

    बीकानेर : अलग-अलग क्षेत्रों में पानी के कुंड में गिरने से युवक और युवती की मौत

    बीकानेर : अलग-अलग क्षेत्रों में पानी के कुंड में गिरने से युवक और युवती की मौत

    बीकानेर : ओवरलोड खनिज से भरे व बिना रवन्ना के पाए गए आठ वाहनों को किया जब्त, 10 लाख से अधिक लगाई पेनल्टी

    बीकानेर : ओवरलोड खनिज से भरे व बिना रवन्ना के पाए गए आठ वाहनों को किया जब्त, 10 लाख से अधिक लगाई पेनल्टी

    बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति

    बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति