मौसम विभाग का फिर आया अलर्ट, 3 दिन भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का फिर आया अलर्ट, 3 दिन भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बीकानेर। भारतीय मौसम विभाग ने 7 सितंबर तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी और अतिभारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। आइएमडी के अनुसार पूर्वी आज भी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बरसात की संभावना है वहीं दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में 7-8 सितंबर को भारी वर्षा देखने को मिल सकती है।मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर वेल मार्क लो एरिया में तब्दील हो गया है और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के पूर्वी राजस्थान क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी कुछ घंटों में पश्चिम उत्तर प्रदेश दिशा में आगे बढ़ने और तीव्र होकर 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात पर एक अवदाब क्षेत्र के रूप में केंद्रित होने की प्रबल संभावना है।इसके असर से उदयपुर, कोटा, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन भारी और अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

  • Related Posts

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई सवाई माधोपुर में उधार दिए रुपए मांगने पर युवक को पेट्रोल…

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका भीलवाड़ा शहर में एक स्पा सेंटर के मैनेजर ने मंगलवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।…

    You Missed

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ