राजस्थान में बारिश का कहर, आज 9 जिलों में स्कूल बंद, 11 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में बारिश का कहर, आज 9 जिलों में स्कूल बंद, 11 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ लिया है। शुक्रवार को हुई तेज बरसात ने कई जिलों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और बारां में हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज के दिन भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले में खास तौर पर ज्यादा बरसात की संभावना जताई गई है। हालात को देखते हुए 9 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। कोटा संभाग में हालात बिगड़ते देख प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ सेना को भी बुलाना पड़ा। बूंदी के नैनवां कस्बे में 9 घंटे में 13 इंच तक बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, पिछले दो हफ्तों से मानसून कमजोर स्थिति में था। लेकिन मानसून ट्रफ के सामान्य पोजीशन में आने और मध्यप्रदेश-राजस्थान की सीमा पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के स्थिर हो जाने से अचानक भारी बरसात का दौर शुरू हो गया।

बीकानेर में भी झमाझम बारिश
शहरवासियों को शनिवार सुबह मौसम में आए अचानक बदलाव ने राहत पहुंचाई। सुबह करीब 9:30 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। लगातार झमाझम बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं लोगों को गर्मी और उमस से भी निजात मिली। बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ।शहर के कोटगेट, पुरानी गिन्नाणी और अन्य क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखी गई। वहीं, कई जगहों पर नाले उफान पर आ गए, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं। बारिश ने बीकानेर का मौसम एकदम खुशनुमा बना दिया है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी