आज दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, यहां होगी बारिश, जानिए कैसा रहेगा अगले 7 दिन का मौसम

आज दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, यहां होगी बारिश, जानिए कैसा रहेगा अगले 7 दिन का मौसम

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है। बादलों की लुकाछुपी के बीच सर्दी का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। ऐसे में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर में 2 मिलीमीटर, डोटाभीम और बयाना में एक-एक मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा कई जगह बूंदाबादी हुई। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान भरतपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। सक्रिय हुई पश्चिमी विक्षोभ का असर आज शुक्रवार को भी बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी अपडेट के अनुसार आज बीकानेर, गंगानगर, दौसा, सिरोही, अजमेर और टोंक में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि कुछ समय के लिए घने कोहरे से भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिसके चलते अगले एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी