राजस्थान में अब पड़ेगी कंपकंपाती ठंड, इन जिलों में होगी बारिश! प्रशासन ने कर दी स्कूलों की छुट्टी

राजस्थान में अब पड़ेगी कंपकंपाती ठंड, इन जिलों में होगी बारिश! प्रशासन ने कर दी स्कूलों की छुट्टी

बीकानेर। राजस्थान में नए साल ने कड़ाके की ठंड के साथ आगाज किया। प्रशासन ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए 24 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई हैं। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। कई जिलों में घना कोहरा होने से विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम केंद्र के मुताबिक मकर संक्रांति से पहले राजस्थान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। 10 से 12 जनवरी के बीच जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाएंगे। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर, मंगलवार को अलवर, भरतपुर, अजमेर, दौसा, जयपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ में यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है।

सबसे ठंडा रहा अलवर
पिछले 24 घंटों में उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और पूर्वी राजस्थान के जिलों में घना कोहरा छाए रहने से सोमवार को अधिकतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सबसे अधिक ठंडा दिन अलवर में रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी