एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ 20 जिलों में कराएगा बारिश, आईएमडी ने दे दिया येलो अलर्ट

एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ 20 जिलों में कराएगा बारिश, आईएमडी ने दे दिया येलो अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को जयपुर सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और सर्दी ने फिर से जोर पकड़ लिया। बारिश के कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट आई धौलपुर में नौ, दौसा और करौली में सात-सात डिग्री पारा गिर गया। खराब मौसम की वजह से जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन देरी से हुआ। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इससे पहले सुबह कोहरे के आगोश के कारण दृश्यता बेहद धीमी रही। सूर्यदेव भी बादलों की ओट में रहे। जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, पाली सहित कई जिलों में बुधवार को बारिश हुई। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि जयपुर में 5.2, भीलवाड़ा में 1.2, दौसा में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

यहां के लिए अलर्ट जारी
जयपुर मौसम केंद्र ने गुरुवार को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चितौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, दौसा, बूंदी, बारां, सीकर और टोंक जिले में बारिश के साथ घना कोहरा छाने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी