राजस्थान में अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी… हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने पारा गिरने का जारी किया अलर्ट

राजस्थान में अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी… हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने पारा गिरने का जारी किया अलर्ट

राजस्थान में बारिश का दौर लगभग थम गया है। मौसम विभाग ने आगामी 2 सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक आगामी 2 सप्ताह में बारिश होने की संभावना न के बराबर है। हालांकि, इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज होने का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आगामी दिनों में 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। दरअसल, इस बार 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच हुई बारिश के बाद तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं रात के तापमान में अधिक गिरावट हुई है। पिछले दिनों मौसम विभाग ने बताया था कि बारिश बंद होने के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, ताजा बुलेटिन में मौसम विभाग ने आगामी 2 सप्ताह के दौरान तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने की बात कही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में अब रात धीरे-धीरे अधिक सर्द होने लगेगी। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम साफ बना रहेगा। इस तरह के मौसम में आमतौर पर सावधानी नहीं बरतने पर झुकाम-बुखार की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों को अब सर्दी से बचने के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस साल नवंबर, दिसंबर और जनवरी में सामान्य से अधिक सर्दी पड़ने का अनुमान है। राजस्थान के अंदर अक्टूबर महीने में ही गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है।

  • Related Posts

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल सवाई माधोपुर जिले में बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार…

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में गर्म पानी करने की रॉड से करंट…

    You Missed

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार