होटल में मिली GF के साथ ठहरे राजस्थान के व्यापारी की न्यूड लाश, आखिर उस रात कमरा नंबर 208 में क्या हुआ था?

होटल में मिली GF के साथ ठहरे राजस्थान के व्यापारी की न्यूड लाश, आखिर उस रात कमरा नंबर 208 में क्या हुआ था?

राजस्थानी चिराग। लखनऊ (उत्तरप्रदेश) के एक होटल में मूल रूप से जालोर के लेटा निवासी हाल बैंगलुरु व्यापारी नीलेश भंडारी की सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। लखनऊ पुलिस के अनुसार होटल में व्यापारी के साथ एक युवती भी थी, जो पुलिस के पहुंचने की भनक पर फरार हो गई। युवती मध्य प्रदेश निवासी बताई जा रही है। नीलेश भंडारी की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। हालांकि घटनाक्रम बाथरूप में घटित हुआ। वहीं वह अचेत अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार लखनऊ के होटल के कमरा नंबर 208 में यह घटनाक्रम घटित हुआ।
फिर से बैंगलुरु में शिफ्ट था परिवार
नीलेश पुत्र बाबूलाल भंडारी (पटवारी) मूल रूप से लेटा का निवासी था। काफी समय तक बैंगलुरु में मेडिकल व्यापार किया। माता पिता की मौत के बाद वह परिवार के साथ पुन: जालोर लौट आया और यहां प्रोपर्टी डिलिंग का काम किया। कुछ सालों पूर्व पुन: व्यापार के सिलसिले में बैंगलुरु शिफ्ट हो गया था। पुलिस मामले में जांच में जुटी है कि किस कारण से नीलेश बैंगलुरु से लखनऊ पहुंचा था। घटनाक्रम के दौरान महिला के साथ और कौन था। इस संबंध में भी अनुसंधान किया जा रहा है।
महिला के लिए जो आधार कार्ड पेश किया, वह पत्नी का था
चिनहट थाना स्टाफ का कहना है कि मृतक ने अपने साथ मौजूद महिला के लिए जो आधार कार्ड पेश किया। वह पत्नी का था। हालांकि वह उनकी पत्नी नहीं थी। पुुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज व अन्य दस्तावेज के आधार पर जांच कर रही है। अब तक महिला को डिटेन नहीं किया गया है।
बिजनेस सिलसिले में पहुंचा था नीलेश
लखनऊ पुलिस के अनुसार व्यापारी नीलेश भंडारी 18 जनवरी को व्यापार के सिलसिले में लखनऊ पहुंचा। इस दौरान उनके साथ एक युवती भी थी। यहां कमरा किराए पर लेकर रुके। होटल कर्मी के अनुसार देर रात लड़की के चिल्लाने की आवाज आई।
युवती पुलिस को झांसा देकर फरार
चीख सुनकर होटलकर्मी पहुंचे तो कमरे में नीलेश बाथरूम में नग्न अवस्था में बेहोश मिला। पुलिस के अनुसार युवती ने होटल स्टाफ की मदद से नीलेश को लखनऊ के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस हॉस्पिटल पहुंची, लेकिन युवती पुलिस को झांसा देकर फरार हो गई।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर इस जगह आखिर क्यों लागू की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने आदेश जारी कर प्रवेश भी किया बंद

    बीकानेर इस जगह आखिर क्यों लागू की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने आदेश जारी कर प्रवेश भी किया बंद

    ट्रेन हादसे में बीकानेर की महिला की मौत, 15 साल पहले पति का निधन

    ट्रेन हादसे में बीकानेर की महिला की मौत, 15 साल पहले पति का निधन

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई, 13 हजार से अधिक गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार

    नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई, 13 हजार से अधिक गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार