बीकानेर: इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, बनाए अश्लील फोटो और वीडियो

बीकानेर: इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, बनाए अश्लील फोटो और वीडियो

बीकानेर। बीकानेर के नोखा थाने में एक युवती ने चूरू निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का गंभीर मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के अनुसार, उसकी आरोपी से जान-पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। इसके बाद आरोपी उसे एक कैफे में लेकर गया, जहां एक फरवरी 2024 को उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।

पीड़िता ने बताया कि वह इस घटना से डर गई थी, लेकिन आरोपी ने ब्लैकमेल कर संपर्क बनाए रखा और अपने कुछ दोस्तों को भी साथ लाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म की इन घटनाओं के बाद वह गर्भवती हो गई और वर्तमान में चार माह के गर्भ से है। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब आरोपी के परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई। उन्होंने 13 मई को पीड़िता को जोधपुर ले जाकर शादी कराने और दस्तावेज तैयार कराने का झांसा दिया। वहां उससे सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी करवाए गए। नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी