इस गांव में राशन डीलर का मिला नग्न शव, फैली सनसनी

इस गांव में राशन डीलर का मिला नग्न शव, फैली सनसनी

दौसा। बसवा थाना क्षेत्र के कौलाना गांव में अलवर सिकंदरा मेगा हाईवे के पास में बनी तलाई की पाल के नीचे राशन डीलर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को बांदीकुई अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार सुबह तलाई पर आए लोगों को पाल के नीचे कौलाना के राशन डीलर छगनलाल मीणा का शव नग्न अवस्था में दिखाई दिया। लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी । बसवा पुलिस ने पहुंचकर शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांदीकुई की मोर्चरी में रखवाय। डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के कान के पास में चोट के निशान मिले हैं और कपड़े भी तलाई से दूर पड़े हुए थे। मृतक के एक बेटा व दो बेटी है। पुलिस ने बताया कि देर शाम तक परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका । मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी