रिज़र्व बैंक ने क‍िसानों को द‍िया तोहफा, अब बिना ग‍िरवी रखे म‍िलेगा 2 लाख रुपये तक का लोन

रिज़र्व बैंक ने क‍िसानों को द‍िया तोहफा, अब बिना ग‍िरवी रखे म‍िलेगा 2 लाख रुपये तक का लोन

11,300+ Indian Happy Farmer Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images -  iStock

राजस्थानी चिराग: बैंक क‍िसानों को ब‍िना कुछ ग‍िरवी रखे 2 लाख रुपए तक लोन देगा. आरबीआई ने शन‍िवार (14 द‍िसंबर) को इसकी घोषणा की. कोलैटरल फ्री लोन की सीमा बढ़ा द‍िया है. क‍िसानों को अब तक 1.60 लाख रुपए का कोलैटरल फ्री लोन म‍िलता था. बढ़ी हुई सीमा 1 जनवरी 2025 से लागू होगी. कोलटरल फ्री वह लोन होता है, ज‍िसे बैंक ब‍िना कुछ ग‍िरवी रखे यह ब‍िना क‍िसी की जमानत के देते हैं.

86% से अध‍िक छोटे सीमांत क‍िसानों को लाभ होगा
कृषि मंत्रालय के अनुसार, यह न‍िर्णय बढ़ती लागत और क‍िसानों के ल‍िए लोन सुलभता में सुधार की जरूरत को देखते हुए लिया गया है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा क‍ि इससे 86% से अध‍िक छोटे सीमांत क‍िसानों को लाभ होगा. आरबीआई ने देश भर के बैंकों को संशोध‍ित द‍िशा-न‍िर्देशों को लागू करने के न‍िर्देश द‍िया है. बैंक से लोन के बारे में प्रचार करने के ल‍िए भी कहा गया है. क‍िसानों को इस लोन की सुव‍िधा के बारे में भी बताने के ल‍िए कहा है.

KCC लोन की मांग बढ़ने की उम्‍मीद
क‍िसान क्रेड‍िट कार्ड (KCC) लोन की मांग बढ़ने की उम्‍मीद है. क‍िसान अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. संशोधित ब्‍याज अनुदान योजना की भी पूरक है, जो 4 फीसदी की प्रभावी ब्‍याज पर 3 लाख रुपये तक का लोन देती है. एक्‍सपर्ट ने र‍िजर्व बैंक ने इसकी प्रशंसा की है. एग्रीकल्‍चर एक्‍सपर्ट इस पहल को लोन समावेशन को बढ़ाने और कृषि‍ आर्थिक व‍िकास समर्थन करने, खेती की इनपुट लागत पर महंगाई के दबाव को दूर करने की द‍िशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम के रूप में दखेते हैं.

कहां करना होगा आवेदन?
दो लाख रुपये तक के इस कोलैटरल फ्री लोन के लिए किसी भी बैंक में जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए किसान को किसी भी प्रकार की कोई भी चीज गिरवी नहीं रखनी होगी. हालांकि इस लोन के लिए 1 जनवरी 2025 से ही आवेदन कर सकेंगे.

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी