ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने,₹27 करोड़ में खरीदा था

ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने,₹27 करोड़ में खरीदा था

IPL LSG Captain Rishabh Pant Update | Indian Premier League | ऋषभ पंत लखनऊ  सुपर जायंट्स के कप्तान बने: फ्रेंचाइजी मालिक बोले- वे IPL के सबसे सफल कप्तान  साबित होंगे; ₹27 ...

राजस्थानी चिराग। ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नए कप्तान बनाए गए हैं। वे केएल राहुल की जगह लेंगे। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के भी कप्तान रह चुके हैं।

फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने पंत को कप्तान बनाए जाने का ऐलान करते हुए कहा- मुझे पंत में एक जन्मजात लीडर दिखता है। वे एक जबर्दस्त लीडर हैं। मुझे लगता है कि वे IPL के सबसे बेहतरीन कप्तान बन सकते हैं। लोग IPL के सबसे सफल कप्तानों की सूची में ‘माही, रोहित’ को रखते हैं। मेरे शब्दों पर ध्यान दीजिए, 10-12 साल बाद यह ‘माही, रोहित और ऋषभ पंत’ होंगे।

मेगा ऑक्शन के बाद से पंत को लखनऊ का कप्तान बनाने की बातें हो रही थीं। फ्रेंचाइजी ने नवंबर-2024 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपए (लगभग 3.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा था। इसी के साथ पंत IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

पंत ने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को तीन सीजन (2021, 2022 और 2024) में लीड किया है, हालांकि उनकी कप्तानी में टीम 2021 के प्लेऑफ में पहुंची थी। वे कार एक्सीडेंट के बाद 2023 के सीजन से बाहर रहे थे।

केएल राहुल की जगह लेंगे पंत ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स में केएल राहुल की जगह लेंगे। केएल राहुल ने पिछले सीजन (2022, 2023, 2024) के लिए LSG का नेतृत्व किया। टीम ने पहले दो साल प्ले ऑफ में जगह बनाई, हालांकि फाइनल का सफर तय नहीं कर पाई। वहीं 2024 का सीजन काफी खराब रहा, टीम 7वें स्थान पर रही।

 

  • Related Posts

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट करुण नायर ने पहले दो टेस्ट मैच की 4 पारियों में अब तक 0,…

    शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, टेस्ट टीम के बने कप्तान

    शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, टेस्ट टीम के बने कप्तान राजस्थानी चिराग। इंग्लैंड दौरे पर आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया…

    You Missed

    झगड़े के बाद पति के हाथ-पैर बांधे, गला दबाकर की हत्या

    झगड़े के बाद पति के हाथ-पैर बांधे, गला दबाकर की हत्या

    CM भजनलाल का बीकानेर और जैसलमेर को बड़ा तोहफा

    CM भजनलाल का बीकानेर और जैसलमेर को बड़ा तोहफा

    राजस्थान में जोरदार बारिश, अगले 72 घंटे इन जिलों के लिए अलर्ट

    राजस्थान में जोरदार बारिश, अगले 72 घंटे इन जिलों के लिए अलर्ट

    आरजीएचएस में बड़ा अपडेट, इतनी तारीख से कैशलेस इलाज बंद, जानें क्यों

    आरजीएचएस में बड़ा अपडेट, इतनी तारीख से कैशलेस इलाज बंद, जानें क्यों