दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, हाइवे पर बदल रहे थे कार की स्टेपनी

दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, हाइवे पर बदल रहे थे कार की स्टेपनी
बिजयनगर कस्बे के समीपस्थ नेशनल हाइवे मार्ग पर सथाना ग्राम के पास कार की पंचर हुई स्टेपनी बदलते समय पास से गुजर रही कार की चपेट में आने से दो जनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार झुंझुनूं जिले के उदावस ग्राम निवासी मनोज कुमार व दीपक अपने साथी व परिजन के साथ शनिवार रात्रि झुंझुनूं से दो कारों में सवार होकर सावरियां सेठ के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान हाइवे मार्ग से गुजरते समय सथाना के निकट कार का टायर पंचर हो गया। इस पर कार में उदावस निवासी मनोज कुमार व हनसलसर ग्राम निवासी दीपक चौधरी कार के पंचर हुए टायर को खोलकर स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान पास से गुजर रही कार के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए मनोज व दीपक को चपेट में ले लिया तथा कार को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार टकराने की आवाज से आस-पास के होटलों पर काम करने वाले लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी