दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने पांच श्रमिकों को कुचला, 2 महिलाओं की मौत

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने पांच श्रमिकों को कुचला, 2 महिलाओं की मौत

जालोर। शहर के सामतीपुरा रोड पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने मनरेगा कार्यस्थल पर कार्य कर रहे पांच श्रमिकों को कुचला। हादसे में दो महिला श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक तीन साल का बच्चा और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे की गंभीर हालत होने पर उसे पाली रेफर किया गया, जबकि दोनों महिलाओं का जालोर जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद की ओर से सामतीपुरा रोड पर मनरेगा कार्य चल रहा था। इसी दौरान सामतीपुरा की तरफ से आई एक बेकाबू कार सड़क किनारे काम कर रहीं महिलाओं और एक बच्चे को कुचलते हुए एक पेड़ से टकरा गई।

हादसे में जालोर तासखाना बावड़ी निवासी बदामी (38) पत्नी मुनाराम भील व रामू (50)पत्नी भंवराराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इंद्रा (45) पत्नी विरमाराम भील व उसका बेटा धीरज कुमार (3) और लीला देवी (48) पत्नी फूटरमल भील गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस से सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत में धीरज को पाली रेफर कर दिया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा