बीकानेर : ईडी ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया, ढाई महिने पहले ठिकानों पर की थी छापेमारी

बीकानेर : ईडी ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया, ढाई महिने पहले ठिकानों पर की थी छापेमारी

बीकानेर। मनी लॉन्ड्रिंग सहित विभिन्न गंभीर आरोपों के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अलफुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सादिक खान को बुधवार को गिरफ्तार किया है। ईडी ने आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि ईडी ने करीब ढाई माह पूर्व अलफुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष पर मनी लॉन्ड्रिंग सहित विभिन्न गंभीर आरोप हैं। ईडी ने 17 सितंबर को सादिक खान के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहम्मद सादिक ने ट्रस्ट के माध्यम से मस्जिद के नाम पर जुटाए गए जनता के चंदे का इस्तेमाल व्यक्तिगत विदेश दौरों में किया था। ट्रस्ट के जरिए भारी मात्रा में नकद चंदा इक_ा किया जाता था, लेकिन कोई लेखा-जोखा नहीं रखा जाता था। जांच के अनुसार, यही नकद राशि उसका मुख्य स्रोत थी, जिसे उसने निजी उपयोग और गैरकानूनी कार्यों में लगाया।
पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) 2002 के तहत गिरफ्तारी के बाद मामला गुरुवार को जयपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। जहां से विशेष अदालत ने ईडी को आरोपी मोहम्मद सादिक खान की 3 दिन की कस्टडी दी है, जो 6 दिसंबर 2025 तक रहेगी। इस दौरान आगे की जांच की जाएगी।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर