तेज रफ्तार स्विफ्ट ने तीन को कुचला:ननिहाल आई 9 साल के मासूम की मौत

तेज रफ्तार स्विफ्ट ने तीन को कुचला:ननिहाल आई 9 साल के मासूम की मौत

डीडवाना-कुचामन जिले में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में ननिहाल आई 9 साल की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल कुचामन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा जिले के मकराना क्षेत्र के चांडी गांव में देर रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड इतनी तेज थी की चपेट में आई मासूम तनूजा को तकरीबन 150 फिट तक घसीट कर ले गई। सामने खड़े 2 अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी दो बाइक भी कार की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार- कक्षा 3 में पढ़ने वाली तनूजा (9) कुछ समय पहले ही अपने ननिहाल आई थी। हादसे से महज 10 मिनट पहले ही उसके ताऊ उसे छोड़कर निकले थे। तनूजा सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर सामान लेने आई थी। इसी दौरान बेकाबू कार ने उसे कुचल दिया। मृतका के पिता वर्तमान में रोजगार के सिलसिले में गल्फ (खाड़ी देश) में मजदूरी करते हैं। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- कार ड्राइवर अत्यधिक नशे में था और वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं था। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चालक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही मकराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त किया। ​पुलिस ने मृतका के शव को डीडवाना के जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जहां सुबह पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. राहु की तरह…

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    You Missed

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या