बस की टक्कर से 2 भाइयों समेत 3 की मौत, घर से 10 किलोमीटर दूर हादसा

बस की टक्कर से 2 भाइयों समेत 3 की मौत, घर से 10 किलोमीटर दूर हादसा

बांसवाड़ा। जिले के खमेरा थाना इलाके में बुधवार देर रात सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। ​जिनमें 2 सगे भाई थे। तीसरा युवक इनका दोस्त था। इनमें छोटा भाई अपने बड़े भाई और दोस्त को बाइक पर छोड़ने के लिए जा रहा था। रात करीब 11 बजे घर से करीब 10 किमी दूर एक प्राइवेट बस ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। दरअसल खमेरा थाना इलाके के सुवाला नरू गांव निवासी 3 युवक कन्हैयालाल (23) पुत्र केसरिया, उसका छोटा भाई भैरूलाल (21) और इनका दोस्त सेनिया (31) पुत्र शंभू तीनों बाइक पर जा रहे थे। गांव से 10 किमी दूर नरवाली मोड़ पर इनकी बाइक को निजी ट्रैवल्स की बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां से गुजरे कुछ राहगीरों ने तत्काल खमेरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की जानकारी जुटाई। घायलों को एम्बुलेंस से घाटोल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से ​तीनों को बांसवाड़ा रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल