राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, मामा-भांजा सहित 3 की मौत, बुझ गया घर का ‘चिराग’

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, मामा-भांजा सहित 3 की मौत, बुझ गया घर का ‘चिराग’

डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर में चौरासी थाना क्षेत्र के झौथरी मोड़ के समीप सड़क हादसे में घायल एक अन्य युवक की भी मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है। पुलिस के अनुसार झौथरी मोड़ के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई थी। वहीं डोर कुंचेला निवासी रवि पुत्र महिपाल गंभीर घायल हो गया था। घायल का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान रवि की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला मुर्दाघर रखवाया। पुलिस ने हादसे में मृतक चिराग के पिता जयनारायण परमार की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया।

ट्रैक्टर ने मारी थी टक्कर
उल्लेखनीय है कि झौथरी वड़कोला निवासी चिराग पुत्र जयनारायण परमार अपने भांजे गुजरात निवासी भव्य पुत्र दिलीप सुवेरा व दोस्त डोर कुंचेला निवासी रवि पुत्र महिपाल के साथ सीमलवाड़ा जा रहा था। पीछे से एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों की मौत हो गई है। मृतक चिराग के परिजनों ने बताया कि वह चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। वह वर्तमान में आईटीआई कर रहा था। चार दिन पहले उसका भांजा भव्य घर आया। इस पर मामा भांजा खेत पर फसलों की रखवाली करने गए थे। इस पर उसके पिता ने चिराग को फोन कर दोनों को घर जाने के लिए कहा था। फोन करने के दस मिनट के बाद ही पिता को सड़क हादसे में चिराग व भव्य की मौत की सूचना मिली।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी