बीकानेर संभाग: घने कोहरे में एक के बाद एक 12 वाहन भिड़े, दो ट्रकों में लगी आग

बीकानेर संभाग: घने कोहरे में एक के बाद एक 12 वाहन भिड़े, दो ट्रकों में लगी आग
सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) क्षेत्र में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे की वजह से एक के पीछे एक 12 वाहनों की टक्कर हो गई। इस दौरान 2 ट्रकों में आग लग गई। गनीमत रही कि इतने बड़े हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई। दो ट्रकों में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पीलीबंगा (हनुमानगढ़) के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर राजियासर, पीलीबंगा और हनुमानगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आग बुझाने के लिए चार दमकलों को मौके पर बुलाया गया। दोपहर 12 बजे आग पर काबू पाने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक बजे यातायात को सुचारू किया गया। इस दौरान करीब पांच घंटे तक सात किलोमीटर लंबे जाम में वाहन फंसे रहे। जानकारी के अनुसार सुबह धुंध के चलते एक्सप्रेस वे पर ठेठार (सूरतगढ़) गांव के पास बीकानेर की ओर जा रहे लकड़ी के फट्टों से भरे एक ट्रक के पीछे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कंटेनर के केबिन में आग लगने से लकड़ी के फट्टों से भरे ट्रक में भी आग लग गई। वहीं, आग लगते देख ट्रकों के चालक केबिन से कूद गए। इस दौरान पीछे से आ रहे एक के पीछे एक अन्य वाहन भी टकराते गए। इनमें 8 ट्रक, 3 छोटे वाहन और 1 NHAI का वाहन भी शामिल था। हालांकि हादसे के दौरान घटनास्थल का थाना क्षेत्र क्लियर नहीं था, ऐसे में सबसे पहले हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय से भी पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंच गया। जानकारी मिलने पर श्रीगंगानगर जिले की राजियासर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम