बीकानेर: आई मिस यू मम्मी-पापा, सास को हथकड़ी का शौक, जरूर पहनाना…सोशल मीडिया पर लिख कुंड में कूद गई विवाहिता

बीकानेर: आई मिस यू मम्मी-पापा, सास को हथकड़ी का शौक, जरूर पहनाना…सोशल मीडिया पर लिख कुंड में कूद गई विवाहिता

कोलायत। तहसील के हदां थाना इलाके के सियाणा गांव में एक विवाहिता ने घर में बने पानी के कुंड में कूद कर खुदकुशी कर ली। विवाहिता ने यह कदम उठाने से पहले अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर स्टेटस डाला…आई मिस यू मम्मी-पापा। मेरी सास को हथकड़ी का बहुत शौक है, जरूर पहनाना। इस संबंध में मृतका के पिता देवी सिंह ने ससुर छालुसिंह, सास कमा कंवर व ननद सोनू कंवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इससे पहले परिजनों ने आक्रोश जताया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस के अनुसार, सियाणा गांव में दुर्गा कंवर पत्नी दिलीप सिंह का मंगलवार सुबह घर में बने पानी के कुंड में शव मिला। शव को निकलवाकर कोलायत सीएचसी में रखवा कर परिजनों को सूचित किया गया। रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि उसकी पुत्री दुर्गा कंवर का विवाह 18 जुलाई 2021 को हंदा थानाक्षेत्र के सियाणा कुंडलियां निवासी दिलीप सिंह पुत्र छैलू सिंह के साथ हुआ। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस मसले को लेकर रिश्तेदारों में कई बार पंच-पंचायती भी हुई, जिसके बाद दुर्गा को ससुराल भेज दिया। परिवादी ने बताया कि 14 जनवरी की सुबह बेटे मूलसिंह ने मोबाइल पर दुर्गा कंवर के सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस देखा, जिसमें लिखा था आई मिस यू मम्मी-पापा, मेरी सास को हथकड़ी का बहुत शौक है, जरूर पहनाना। यह देखकर वह घबरा गया। इसके बाद हमने दुर्गा के नंबर पर फोन किया, जो बंद था। गांव के लोगों से संपर्क किया, तो घटना का पता चला।

  • Related Posts

    जूता छुपाई की रस्म बनी आफत, 11 हजार की जिद में फेरों के बाद टूट गई शादी

    जूता छुपाई की रस्म बनी आफत, 11 हजार की जिद में फेरों के बाद टूट गई शादी राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त विवाद में बदल…

    बीकानेर: 9 साल के बालक से दुष्कर्म करने वाले को इतने साल का कठोर कारावास

    बीकानेर: 9 साल के बालक से दुष्कर्म करने वाले को इतने साल का कठोर कारावास बीकानेर। पोक्सो कोर्ट संख्या एक की पीठासीन अधिकारी अनु अग्रवाल ने 9 साल के बालक…

    You Missed

    जूता छुपाई की रस्म बनी आफत, 11 हजार की जिद में फेरों के बाद टूट गई शादी

    जूता छुपाई की रस्म बनी आफत, 11 हजार की जिद में फेरों के बाद टूट गई शादी

    बीकानेर: 9 साल के बालक से दुष्कर्म करने वाले को इतने साल का कठोर कारावास

    बीकानेर: 9 साल के बालक से दुष्कर्म करने वाले को इतने साल का कठोर कारावास

    राजस्थान में पंचायत चुनाव पर नया अपडेट, मतदान केंद्रों पर होगा बड़ा बदलाव; आदेश जारी

    राजस्थान में पंचायत चुनाव पर नया अपडेट, मतदान केंद्रों पर होगा बड़ा बदलाव; आदेश जारी

    बीकानेर में इस साल 3 नई आवासीय कॉलोनियां बनेंगी, बीडीए बोर्ड बैठक में 18 नए प्रस्ताव स्वीकृत

    बीकानेर में इस साल 3 नई आवासीय कॉलोनियां बनेंगी, बीडीए बोर्ड बैठक में 18 नए प्रस्ताव स्वीकृत

    सरकारी स्कूल में मिला टीचर का शव, छुट्टी के बाद भी घर नहीं पहुंचे

    सरकारी स्कूल में मिला टीचर का शव, छुट्टी के बाद भी घर नहीं पहुंचे

    बीकानेर में पान हुआ महंगा, इतने रुपए की हुई बढ़ोतरी

    बीकानेर में पान हुआ महंगा, इतने रुपए की हुई बढ़ोतरी