राजस्थान में कार-वैन की भीषण भिड़ंत, अन्य गाड़ी ने भी मारी टक्कर, 2 की मौत

राजस्थान में कार-वैन की भीषण भिड़ंत, अन्य गाड़ी ने भी मारी टक्कर, 2 की मौत

राजस्थान के पाली जिले के नाडोल-विगरला मार्ग पर मंगलवार को अनियंत्रित कार और वैन की भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक और कार दोनों गाड़ियों में आकर घुस गई। इस हादसे में दो जनों की मौत हो गई, जबकि मां और दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने मशक्कत के बाद गाड़ियों में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि नाडोल-विगरला मार्ग पर मंगलवार दोपहर कार और वैन की टक्कर हो गई। तभी एक कार और आकर दोनों गाड़ियों में घुस गई। हादसे में कार सवार जालोर के शंखवाली गांव निवासी रूप सिंह (50) पुत्र हबताराम की रानी सीएचसी और गुड़ा एंदला निवासी कूकाराम (60) पुत्र किस्तूरचद मीणा की पाली के बांगड़ अस्पताल में मौत हो गई। वहीं शंखवाली निवासी राजू सिंह (40) पुत्र प्रकाश सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे जोधपुर रेफर किया। वैन सवार गुड़ा केसर सिंह निवासी देवी कंवर (35) पति यशपाल सिंह व उनका बेटा युद्धवीर सिंह (15), बेटी अक्षिता (12) और चालक विरमराम (50) पुत्र मगाजी माली घायल हो गए। युद्धवीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया। अन्य घायलों का बांगड़ अस्पताल में उपचार जारी है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल