दादा की अस्थियां बहाई, फिर नदी में नहाने उतरे 5 भाई, 2 की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

दादा की अस्थियां बहाई, फिर नदी में नहाने उतरे 5 भाई, 2 की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
राजस्थान के भरतपुर में चिकसाना थाना इलाके के पीरनगर गांव निवासी दो युवकों के मंगलवार को उत्तरप्रदेश के सोरोजी में गंगा नदी के कछला घाट पर डूबने से हुई मौत के बाद गांव में शोक की लहर छा गई। दोनों युवक अस्थियां विसर्जन के लिए गए थे। पुलिस ने बताया कि अपने परिवार के सदस्यों के साथ 90 वर्षीय दादा अमर सिंह की अस्थियां विसर्जन के लिए सोरोजी गए दो चचेरे भाई सुमित सिंह (17) और समीर सिंह (16) के शव कछला घाट से करीब आठ किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसे मिले। दोनों के शव बदायूं अस्पताल की मोर्चरी से पोस्टमार्टम के बाद भरतपुर लाए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दादा की अस्थियां विसर्जन के लिए परिवार के करीब 35 सदस्यों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से सोरोजी गए इन लोगों में से नहाते समय भोला (24), अमित (26), मोनू (18), सुमित सिंह एवं समीर सिंह गहरे पानी में चले गए और पांचों भाई डूबने लगे। इस दौरान एक नाविक ने तीन भाइयों को बचा लिया, लेकिन दो सुमित एवं समीर को नहीं बचाया जा सका। हादसे की सूचना के बाद पीरनगर गांव में शोक की लहर छा गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल