सड़क हादसा: ट्रक टकराया बोलेरो से, पीछे से आ भिड़ी कार, दो भाइयों सहित तीन जनें घायल

सड़क हादसा: ट्रक टकराया बोलेरो से, पीछे से आ भिड़ी कार, दो भाइयों सहित तीन जनें घायल

राजस्थानी चिराग। नेशनल हाइवे पर सेरूणा से कुछ आगे बीकानेर की ओर नापासर थाना क्षेत्र में तीन वाहन आपस में टकरा गए जिससे चार जने घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पार्सल ट्रक बीकानेर की ओर श्रीडूंगरगढ़ की और आ रहा था और वहीं बिग्गा से बीकानेर जा रही बोलेरो से आमने सामने की टक्कर हो गई। ट्रक अपने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में गलत दिशा में आ गया एवं टकरा कर पलट गया।  बीकानेर से आ रही एक कार भी पीछे से आ भिड़ी। तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। नापासर पुलिस थाने के एएसआई जगदीश दल के साथ मौके पर पहुंचे। जगदीश ने बताया कि ट्रक सवार जितेंद्र व बोलेरो सवार बिग्गा निवासी विजयकुमार सेवग व पवन सेवग घायल हो गए है। गनीमत रही के बोलेरो गाड़ी में एयर बैग खुल गए व इस कारण गंभीर चोटें नहीं आई। कार सवार जयपुर निवासी थे जिन्हें कोई चोटें नहीं आई। पुलिस ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया व नेशनल हाइवे अथॉरिटी बीकानेर की टीम ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर रास्ता क्लीयर करवाया।

 हाइवे पर आमने सामने टकराए बोलेरो व ट्रक, बोलेरो सवार दो जने व ट्रक सवार एक जना हुए घायल

 पीछे से आ रही कार भी भिड़ी, हुई क्षतिग्रस्त।

 हाइवे पर तीन वाहन टकराए आपस में, हुए तीन घायल, नापासर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को पहुंचाया पीबीएम।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार