युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे
बीकानेर। ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश की गई रकम को महज दो घंटे में पांच गुना करने का झांसा देकर एक युवक से 30,660 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर बज्जू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी चन्द्रजीतसिंह भाटी ने बताया कि गोडू निवासी सचिन पुत्र लीलाधर सोनी ने 16 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई। सचिन के मोबाइल नंबर पर अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को ट्रेडिंग का काम करने वाला बताया और तीन हजार रुपये ट्रांसफर करने पर दो घंटे में 15 हजार रुपये वापस देने का झांसा दिया। इस पर पीड़ित ने बताए गए फोन-पे खाते में तीन हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने ट्रेडिंग के लिए और राशि की आवश्यकता बताते हुए पीड़ित से पांच हजार रुपये और ट्रांसफर करवा लिए। कुछ समय बाद सचिन को बताया गया कि उसकी राशि बढ़कर 88,400 रुपये हो गई है। यह रकम निकालने के लिए 20 प्रतिशत कमीशन के रूप में 17,600 रुपये जमा करवाने होंगे। पीड़ित ने यह राशि भी बताए गए फोन-पे खाते में ट्रांसफर कर दी।

रुपये देने से मना करने पर पर गाली-गलौच कर ब्लॉक किया
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने रकम निकालने के लिए 8,060 रुपये और मांगे, जिसे पीड़ित ने भेज दिया। इस तरह पीड़ित ने कुल 30,660 रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने 5,000 रुपये और मांगते हुए इसे राशि निकालने का ‘चार्ज’ बताया। जब पीड़ित ने और रुपये देने से मना किया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौच की और उसे ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सऐप पर आरोपियों के नाम विजय कुमार पाटिल और आशुतोष शर्मा दिखाई दे रहे थे, जबकि फोन-पे पर खाता धारक का नाम मनोज कुमार मीणा प्रदर्शित हो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई झंवरलाल को सौंपी है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर