पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

पत्नी के कैरेक्टर पर शक के चलते उसकी बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी इंजीनियर पति ने आत्महत्या का रूप भी देने की कोशिश की। हालांकि, मृतका के पिता के आरोपों के आधार पर पति पर शक गहरा गया था। घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ की शिक्षक कॉलोनी में 27 जुलाई की है। बुधवार को डीएसपी सचिन शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर और कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। बहरोड़ थानाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया- उत्तरप्रदेश के मऊ जिले के मधुबन निवासी धर्मेंद्र सोनी ने अपनी पत्नी दीपिका वर्मा की हत्या कर दी। धर्मेंद्र दीपिका के कैरेक्टर पर शक करता था। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़े होते थे।

डीएसपी सचिन शर्मा ने बताया- 26 जुलाई की रात को धर्मेंद्र ने शराब पीने के बाद दीपिका के साथ बेरहमी से मारपीट की। रात में दीपिका ने अपने पिता को मामले की जानकारी भी दी, दीपिका के पिता ने धर्मेंद्र से बात कर समझाइश की, लेकिन धर्मेंद्र नहीं माना और दीपिका को अपने साथ ले जाने की बात कही थी। बाद में धर्मेंद्र और दीपिका ने ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद धर्मेंद्र ने 27 जुलाई की सुबह दीपिका के साथ फिर से मारपीट शुरू की। झगड़ा इतना बढ़ गया कि घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त हो गया। बाहर खड़ी गाड़ी को भी आरोपी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर