SBI बैंक से हुई दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोरों का कारनामा

SBI बैंक से हुई दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोरों का कारनामा

जयपुर: राजस्थान में दिनदगाड़े चोरी की घटना सामने आई है. दरअसल नागौर के सबसे व्यस्त इलाके गांधी चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से 5 लाख रुपये पार हो गए. घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है. बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध नजर आए हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की जानकारी सभी पुलिस थानों में भिजवाई है. नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि गांधी चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आज सुबह एक व्यक्ति 6 लाख रुपये निकलवाने आया था.

पीड़ित व्यक्ति कैस काउंटर से रुपये निकालकर अपनी पासबुक एंट्री SBI बैंक के परिसर में ही लगी मशीन पर कर रहा था. उसी समय अचानक 2 युवक और एक औरत उसके पास आएं और 5 लाख का एक बंडल निकालकर फरार हो गया. 5 लाख के बंडल में सारी नोट 500 रुपये की थी. दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं. रूपए पार करने के बाद दोनों युवक एक टैंपो में बैठकर रवाना हो गए. पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई गई है.

गहने बनवाने के लिए निकाले थे पैसे:

पीड़ित व्यक्ति भैरूराम पशु चिकित्सा सहायक पद पर डेगाना के सांजू गांव में तैनात है. उन्होंने 6 लाख अपने सैलरी अकाउंट में से निकाले, जिसमें से 5 लाख 2 नौजवान लेकर फरार हो गए. यह अपने घर में आने वाले समय में शादी के लिए बच्चों के लिए गहने बनाने के लिए रुपये निकाल थे.

आरोपी युवकों की हुई पहचान:

कोतवाल वेदपाल शिवरान ने बताया कि 6 लाख रुपये निकलवाने के लिए आए पीड़ित ने बताया कि उसने पैसे निकालकर बैग में रखे, लेकिन चैन खुली होने की वजह से रूपये पार हो गए. पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान कर ली है. बैंक से निकलकर ये युवक रेलवे स्टेशन की तरफ टैंपो में बैठकर रवाना हो गए. रेलवे स्टेशन पर इनके एक अन्य साथी भी मौजूद होने के सुराग मिले हैं. फिलहाल इन चोरों का कोई गैंग होने का अनुमान है, जो बैंक और बसों में चोरी करते हैं. इनके फोटो को सभी थानों में भिजवाया गया है. GRP और RPF को भी इनपुट दिया गया है.

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा