शीतलहर का प्रकोप जारी, राजस्थान के इस जिले में दो दिन बढ़ी स्कूलों की छुट्टी

शीतलहर का प्रकोप जारी, राजस्थान के इस जिले में दो दिन बढ़ी स्कूलों की छुट्टी

हनुमानगढ़। जिले में शीतलहर का प्रकोप गुरुवार को भी जारी रहा। करीब एक पखवाड़े से जिला कोहरे की गिरफ्त में है। दिन में कुछ घंटे के लिए धूप खिलती जरूर है लेकिन सुबह और शाम के समय ठिठुरन बरकरार रहती है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार सुबह घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। दोपहर में खिली धूप ने सर्दी से राहत दिलाई। इस बीच शीतलहर जारी रहने के कारण जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में नर्सरी से पांच तक की कक्षाओं में 16 व 17 जनवरी तक अवकाश बढ़ा दिया है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू रहेगा। कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं पूर्ववत संचालित रहेगी। विद्यालय स्टाफ भी विभागीय नियमानुसार विद्यालयों में उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। इससे पहले गत पखवाड़े कलक्टर ने आदेश जारी करके शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया था। इसके बाद जब स्कूल लगने लगे तो अभिभावक अवकाश अवधि बढ़ाने की मांग करने लगे थे। खराब मौसम के चलते अब दोबारा कलक्टर ने अवकाश अवधि बढ़ाने का निर्देश जारी किया है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी