खुशखबरी: बीकानेर में यहां बनेगा दूसरा रेलवे अंडरब्रिज

खुशखबरी: बीकानेर में यहां बनेगा दूसरा रेलवे अंडरब्रिज

बीकानेर। लालगढ़ गुरुद्वारे के सामने शहर का दूसरा रेल अंडरब्रिज (आरयूबी) बनने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 18 सितंबर को रेलवे लाइन पर आठ घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इसी दौरान रेल पटरियों के नीचे आरयूबी का निर्माण किया जाएगा। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाला यह आरयूबी आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे से स्वीकृति मिलने के बाद लॉचिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक 321 किमी लोकेशन पर रेल ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सात आरसीसी ब्लॉक लॉन्च किए जाएंगे। संवेदक फर्म को रेलवे की गाइडलाइन के अनुसार सभी तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं।

आरयूबी निर्माण के साथ ही एप्रोच रोड, विंग वॉल और ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किए जाएंगे। रेल लाइन के नीचे संरचना तैयार होने के बाद एक से दो माह में अन्य सभी काम पूरे होंगे। इससे आवागमन सुविधाजनक होगा।

  • Related Posts

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई सवाई माधोपुर में उधार दिए रुपए मांगने पर युवक को पेट्रोल…

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका भीलवाड़ा शहर में एक स्पा सेंटर के मैनेजर ने मंगलवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।…

    You Missed

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ