टोलकर्मियों ने दुकानदारों को पीटा, एक का सिर फूटा, घायल रेफर

टोलकर्मियों ने दुकानदारों को पीटा, एक का सिर फूटा, घायल रेफर

भरतपुर में शुक्रवार को हाईवे पर टोल कंपनी और दुकानदारों में झड़प हो गई। टोल कंपनी के कर्मचारी सड़क किनारे अस्थाई दुकान लगाकर काम करने वालों को हटा रहे थे। विरोध किया तो टोल कंपनी के कर्मचारियों ने दुकानदारों को लाठियों से पीटा। घटना में 2 दुकानदारों के चोटें भी आई हैं, जिनमें से एक का सिर फूट गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने टोल कंपनी के कर्मचारियों पर पथराव भी किया है। घटना हलैना टोल प्लाजा पर शाम करीब 4 बजे की है। अमोली टोल प्लाजा के सेफ्टी मैनेजर विशाल सिंह ने बताया- कलेक्टर के निर्देश पर हलैना कस्बे स्थित आगरा- जयपुर नेशनल हाईवे(NH-21) के किनारे से अस्थाई अतिक्रमण हटाया जा रहा था। टोल के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे। उनके साथ पुलिसकर्मी और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। शाम करीब 4 बजे टोल कर्मचारी जेसीबी से अतिक्रमण हटा रहे थे, तो अस्थाई दुकान लगाकर व्यापार करने वाले उनका विरोध करने लगे। इस दौरान टोल कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच झड़प हो गई। रामकिशन सैनी ने बताया- आज करवाचौथ का त्योहार है। मैं दुकानदारी कर रहा था। तभी टोल के कर्मचारी आये और उन्होंने आते ही जेसीबी से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। हमने टोल कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की तो, उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया। मेरे बेटे वेद प्रकाश की नाक में चोट आई है। दूसरे व्यापारी पदम सैनी के सिर में गंभीर चोट आई है। टोल कर्मचारियों को पुलिस ने भी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके। सभी व्यापारियों ने टोल के कर्मचारियों से कहा कि हमें एक घंटे का समय दे दो, हम खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे। लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने हमें लाठियों से भी पीटा।

  • Related Posts

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल सवाई माधोपुर जिले में बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार…

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में गर्म पानी करने की रॉड से करंट…

    You Missed

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार