नकल कर महिला सुपरवाइजर बनी महिला गिरफ्तार, बीकानेर में एसओजी की कार्रवाई

नकल कर महिला सुपरवाइजर बनी महिला गिरफ्तार, बीकानेर में एसओजी की कार्रवाई

बीकानेर। सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल कराने वाले गिरोह से पूछताछ के बाद बीकानेर की एक महिला मंजू कुमारी बिश्नोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे अब जयपुर के एसओजी मुख्यालय में पूछताछ होगी। भर्ती परीक्षा में नकल कर परीक्षा पास करने के संबंध में प्रकरण में एसओजी जयपुर थाने में जांच चल रही थी। जांच में फर्जीवाड़े से नौकरी पाने वालों की लिस्ट बनी तो इसमें मंजू का नाम भी था। बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर में रहने वाली मंजू को बुधवार को एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एसओजी ने इस कार्रवाई में बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर, थानाधिकारी मुक्ताप्रसाद नगर विजेन्द्र कुमार सिला, एएसआई हनुमान सिंह और महिला कॉन्स्टेबल संजू की भूमिका की सराहना की है।

ब्लूटूथ से नकल करने का आरोप
मंजू कुमारी पत्नी प्रेमरतन विश्नोई वर्तमान में पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) बज्जू, बीकानेर पर भर्ती परीक्षा 2018 की लिखित परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करने का आरोप है। नकल गैंग के माध्यम से ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से प्रश्न पत्र हल किया गया। आरोपिता मंजू कुमारी ने इस भर्ती परीक्षा में अन्य मुल्जिमों के समान ही प्रश्न हल किये गये है, जिससे उक्त आरोपिता का उक्त परीक्षा में चयन हुआ।

  • Related Posts

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई सवाई माधोपुर में उधार दिए रुपए मांगने पर युवक को पेट्रोल…

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका भीलवाड़ा शहर में एक स्पा सेंटर के मैनेजर ने मंगलवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।…

    You Missed

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ