बीकानेर ब्रेकिंग: प्रेम विवाह कर साथ रह रहे थे दम्पती, गला घोंट कर पत्नी को मार डाला

बीकानेर ब्रेकिंग: प्रेम विवाह कर साथ रह रहे थे दम्पती, गला घोंट कर पत्नी को मार डाला

बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना इलाके में शनिवार रात प्रेम विवाह कर किराया के मकान में रहने वाले युवा दम्पती के वैवाहिक जीवन का खौफनाक अंत सामने आया। युवक ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा कर हिरासत में ले लिया है।मिली जानकारी के अनुसार छतरगढ़ एसएचओ को गांव दो जीएम में हत्या की वारदात होने की सूचना मिली। इस पर एसएचओ भजनलाल और 465 आरडी चौकी प्रभारी हवलदार महेन्द्र मीणा तुरंत पुलिस जाब्ते के साथ गांव दो जीएम पहुंचे। वहां एक मकान में युवती चारपाई पर मृत पड़ी मिली। उसके शव को चद्दर में लपेटा हुआ था। पड़ोसियों से पूछताछ के बाद मृतक युवती की पहचान पंजाब के गीदड़वाहा निवासी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पता चला कि काजो ने गीदड़वाहा निवासी युवक के साथ प्रेम-विवाह किया था। शादी के बाद कुछ समय से यह दम्पती गांव दो जीएम में एक किराए का मकान लेकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में शनिवार देर रात किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। तेश में आए युवक ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी नहर के पटड़े-पटड़े होकर भाग निकला। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद आरोपी का करीब तीन किलोमीटर पीछा कर उसे दबोच लिया। रात को ही मृतका के पीहर पक्ष को वारदात की सूचना कर दी। शव को छतरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल