राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

जयपुर: गर्मी से राहत की उम्मीद जगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान में मौसम की गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। 28, 29 और 30 अप्रैल को राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाओं और धूल भरी आंधी की संभावना है। बता दें कि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। IMD के अनुसार, इन तीन दिनों के दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पूर्वी राजस्थान में बारिश और बिजली गिरने की गतिविधियां ज्यादा देखने को मिल सकती हैं। जबकि पश्चिमी भागों में भी कुछ जगहों पर ऐसी संभावनाएं हैं।

इस मौसम बदलाव से गर्मी में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। जयपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर जिले में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी भाग यानी कोटा जिले में मध्यम बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट है। उदयपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अन्य प्रभावित जिलों में अजमेर, सीकर, अलवर, भरतपुर, टोंक, दौसा, चूरू, नागौर और पाली जिले शामिल हैं।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में…

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर…

    You Missed

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम