20 साल के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था

20 साल के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था

एक 20 साल के एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। युवक सुनील कुमार प्रजापत एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था। घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे जंक्शन के सामने संजय कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि सुनील ने करीब एक साल पहले शेयर मार्केट में भी रुपए लगाए थे, जिसमें नुकसान हुआ था। हालांकि सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सुनील मालखेड़ा के नेथला गांव का रहने वाला था। वह अलवर में अपने दोस्त सत्येंद्र के साथ रहता था। सत्येंद्र गांव गया हुआ था। सोमवार सुबह जब वह गांव से आया तो गेट खटखटाया। लेकिन, सुनील ने कमरे का गेट नहीं खोला। इस पर उसने जाली से देखा तो सुनील फंदे से लटका हुआ दिखा। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सत्येंद्र ने बताया कि सुनील एक महीने पहले ही उसके कमरे पर आकर शिफ्ट हुआ था। अब अचानक सुसाइड कर लिया, इसका भी कारण पता नहीं चला है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी