बीकानेर: एक जैसे नाम का फायदा उठाकर बेच डाली लाखों की जमीन, रजिस्ट्री कराने की बात आई तो…

बीकानेर: एक जैसे नाम का फायदा उठाकर बेच डाली लाखों की जमीन, रजिस्ट्री कराने की बात आई तो…

बीकानेर। व्यक्ति ने पूगल के भानीपुरा में 75 बीघा जमीन हीरालाल मॉल के एक व्यापारी को 26 लाख 25 हजार में इकरारनामे से बेच डाली। जब रजिस्ट्री कराने की बात आई तो फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। इस दौरान आरोपी सात लाख रुपए लेकर फरार हो गया। कोटगेट पुलिस ने उसे 10 माह बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कोटगेट पुलिस ने जमीन का फर्जीवाड़ा करने के आरोपी उमेश कुमार शर्मा, निवासी लक्ष्मी विहार कॉलोनी, जयपुर रोड को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले साल फरवरी से फरार था। इस मामले में इकरारनामे में गवाह बने उसके सगे छोटे भाई राकेश शर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण के अनुसार कोटगेट थाने में यह मुकदमा एक मार्च 25 को दर्ज कराया गया था। हीरालाल मॉल में व्यापारी विष्णु गहलोत के पुत्र रोहित की पत्नी निहारिका ने पूगल के भानीपुरा में 75 बीघा जमीन का सौदा उमेश कुमार शर्मा से किया 26 लाख 25 हजार रुपए में किया था। उन्होंने उमेश को साई के तीन लाख रुपए दिए। उसके बाद उमेश ने खातेदारी कराने के नाम पर चार लाख रुपए और ले लिए। जब जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात आई तो उमेश टालमटोल करने लगा। फर्जीवाड़ा सामने आने पर परिवादी ने उमेश और उसके भाई राकेश के खिलाफ कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। कोटगेट पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि उमेश ने आधार कार्ड में नाम परिवर्तन कर यह धोखाधड़ी की। दरअसल उस कृषि भूमि के मालिक का नाम उमेश कुमार सींवाल पुत्र रामेश्वरलाल सींवाल था। आरोपी को इसकी जानकारी मिलने के बाद उसे इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। परिवादी ने छानबीन की तो पता चला कि असली मालिक जमीन बेच चुका है। आरोप है कि उमेश ने फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें असली के रूप में चलाकर साल लाख की ठगी की। अब वह जमीन किसकी है यह भी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने जमीन के मालिक की बेटी से बैंगलुरु संपर्क किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर। घर के बाहर चौकी पर एक शिक्षक घायल अवस्था में मिला। मामला लूणकरणसर का है। जानकारी के…

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है।…

    You Missed

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम