सरकारी स्कूल में मिला टीचर का शव, छुट्टी के बाद भी घर नहीं पहुंचे

सरकारी स्कूल में मिला टीचर का शव, छुट्टी के बाद भी घर नहीं पहुंचे
अलवर में सरकारी स्कूल में टीचर का शव मिला है। छुट्टी के बाद टीचर रात तक घर नहीं पहुंचे तो स्कूल में देखा गया। इस दौरान एक कमरे में उनका शव मिला। घटना थानागाजी के किशोरी गांव में संस्कृत स्कूल की सोमवार रात की है। थानागाजी उपखंड कार्यालय से करीब 30 किलोमीटर किशोरी गांव है। गांव में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल के कमरे में टीचर हंसराज जांगिड़ (42) का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर थानाधिकारी रामस्वरूप पुलिस जाप्ते के साथ स्कूल में पहुंचे। शव को थानागाजी हॉस्पिटल में रखवाया गया। टीचर मूल रूप से किशोरी गांव के रहने वाले थे। परिवार के साथ थानागाजी में रह रहे थे। उनके भाई विजय कुमार शर्मा ने बताया- हंसराज रोजाना की तरह थानागाजी से किशोरी में अपने स्कूल गए थे। स्कूल की एक चाबी वे खुद रखते थे। सोमवार शाम को छुट्‌टी होने पर भी घर नहीं पहुंचे थे। परिजनों ने कॉल किया, तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। परिवार ने दोस्तों, रिश्तेदारों हर जगह तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजन तलाश करते हुए रात 10 बजे स्कूल पहुंचे। तब कमरे में शव मिला। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। लेकिन वे तनाव में रहते थे। मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं है। टीचर के दो बच्चे हैं। स्कूल के स्टाफ ने बताया कि टीचर बीएलओ के रूप में काम किया था। एसआईआर का अच्छा काम किया था।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन