‘थैंक्यू पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद युवक ने किया पोस्ट, पुलिस ने नौशाद को किया गिरफ्तार

‘थैंक्यू पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद युवक ने किया पोस्ट, पुलिस ने नौशाद को किया गिरफ्तार

राजस्थानी चिराग। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के समर्थन में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। युवक ने विवादित पोस्ट में थैंक्यू पाकिस्तान, थैंख्यू लश्कर-ए-तैयबा लिखा था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आई और तुरंत युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नौशाद के रूप में हुई है।

पोस्ट में लिखी थी ये बात
युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले का समर्थन करते हुए लिखा- थैंक यू पाकिस्तान, थैंक यू लश्कर ए तैय्यबा। हम और खुश होते अगर आप RSS, BJP, बजरंग दल और मीडिया को टार्गेट करते।

BJP नेता ने की थी शिकायत
बता दें कि युवक की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने युवक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं इस मामले में बीजेपी नेता सीपी सिंह ने एसपी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

युवक को किया गिरफ्तार
बोकारो एसपी मनोज स्वर्गीयतारी ने कहा कि युवक ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और आतंकियों के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी