थार सवार बदमाशों ने पांच इंजीनियर्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, मामला दर्ज

थार सवार बदमाशों ने पांच इंजीनियर्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, मामला दर्ज

राजस्थानी चिराग। श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट के 5 इंजीनियर्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई है। थार में आए बदमाशों ने पहले जमकर मारपीट की और फिर इनकी गाड़ी को आग लगा दी। हमले में गंभीर घायलों ने बड़ी मुश्किल से खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इंजीनियर्स को लूटने का भी प्रयास किया था। घटना बुधवार (15 जनवरी) रात 11.30 बजे सूरतगढ़ के राइयांवाली कस्बे की है। राजियासर पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ गुरुवार(16 जनवरी) को मामला दर्ज किया है।

डिनर कर लौट रहे थे, रास्ते में रोककर किया हमला
थर्मल पावर प्लांट एक्सईएन घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि जेईएन नरेद्र सिंह देवड़ा, एईएन प्रवीण जाखड़, जेईएन विशाल द्विवेदी व एलएमओ अमित चौधरी पीपेरण के पास 15 जनवरी को एक रिसोर्ट में डिनर करने के लिए गये थे। वापस थर्मल कॉलोनी लौटने दौरान वे राइयांवाली बाइपास के पास टॉयलेट करने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार थार गाड़ी आई और बोलेरो के पास रूकी।
थार में सवार एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि कौन हो और यहां कैसे खड़े हो। तब उन्होंने कहा कि वे थर्मल पावर प्लांट में इंजीनियर हैं और कॉलोनी वापस जा रहे हैं। जिसके बाद सभी बदमाश गाड़ी से नीचे उतरे और लाठी, डंडों से उन पर हमला कर दिया। जिससे घनश्याम अग्रवाल और नरेंद्रसिंह देवड़ा घायल हो गए।

इंजीनियरों से मारपीट के बाद बदमाशों ने उनकी बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी।

बदमाशों की गाड़ी का नंबर नोट किया
पीडि़तों ने पुलिस को बताया कि हमले के दौरान वो अंधेरे में खेतों में भाग गए। बदमाशों ने भी उनका पीछा किया, लेकिन वे बच गए। उसके बाद उन्होंने अपने सीनियर्स और पुलिस को हमले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों की गाड़ी का भी नंबर नोट किया। इसी के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान की है। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी में लगाई आग
सीआई सतीश यादव ने बताया कि वारदात के बाद बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी। हमले में घायल एक्सईएन घनश्याम और जेईएन नरेंद्र सिंह के सिर पर चोट लगी है। उन्हें थर्मल की आवासीय कॉलोनी स्थित डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छुट्टी मिल गई। सूरतगढ़ में मौजूद यह प्लांट राजस्थान का पहला सुपर थर्मल पावर प्लांट है। जहां हमला हुआ वो जगह यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर है। सूरतगढ़ में मौजूद यह प्लांट राजस्थान का पहला सुपर थर्मल पावर प्लांट है। जहां हमला हुआ वो जगह यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने भैरों सिंह नामक व्यक्ति सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी भैरों सिंह थर्मल पावर प्लांट में ही ट्रांसपोर्टेशन का ठेका लेता था। मगर पिछले करीब एक डेढ़ साल से थर्मल प्रशासन ने उसे लापरवाही और अन्य कारणों से ब्लैक लिस्ट कर रखा था। आशंका है कि इसी गुस्से में उसने इंजीनियर्स पर हमला किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता