शहर में इस जगह तीन फीट गड्‌ढे में दबा हुआ मिला युवक का शव, चरवाहे को दिखा हाथ

शहर में इस जगह तीन फीट गड्‌ढे में दबा हुआ मिला युवक का शव, चरवाहे को दिखा हाथ

सोजत। पाली के सोजत में खेत में पांच दिन पुराना गड़ा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक का चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत था। चरवाहे को जमीन से बाहर निकला व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को खेत में दफना दिया गया। मामला पाली के सोजत में राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर नागाबेरी पर सागर होटल के पास का है। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सोजत एसएचओ देवीदान बारहठ ने बताया कि पावटा चौक (सोजत) के रहने वाले कमलेश मेवाड़ा (35) पुत्र जेठाराम मेवाड़ा का शव बरामद हुआ है। चरवाहे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभवतः हत्या के बाद शव को गड्ढे में दफनाया गया था। शव को कब्जे में लेकर सोजत के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत