दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी, उससे पहले पति और सास-ससुर की मौत; कार के उड़े परखच्चे

दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी, उससे पहले पति और सास-ससुर की मौत; कार के उड़े परखच्चे

राजस्थानी चिराग। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार को भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार धनावड़ के समीप आगे चल रहे ट्रक से नोएडा की ओर जा रही कार टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में महिपाल सिंह (55) निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश), पत्नी गीतादेवी (50), बेटा ललित सिंह (30) की मौत हो गई और पुत्रवधू पूजा घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक ललित चौहान की शादी गत 3 फरवरी को हुई थी।

एक धार्मिक स्थल पर नवविवाहित जोड़े को ढोक दिलाकर परिवार वापस नोएडा लौट रहा था। कोलवा थाना पुलिस ने शवों काे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि हाइसे के कारणों की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक से टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां कार क्षतिग्रस्त हालत में थी। कार में 4 लोग बुरी तरह फंसे हुए थे। ललित कार चला रहा था तथा उसकी पत्नी आगे बैठी थी। पीछे वाली सीट पर मां-बाप बैठे थे। टक्कर लगते ही गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए थे, लेकिन भिड़ंत इतनी तेज थी कि वे फट गए।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी