टायर फटने से कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, पत्नी और पुत्र की मौत

टायर फटने से कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, पत्नी और पुत्र की मौत

नैनवां (बूंदी)। गुरुग्राम के पास हाइवे पर हुई कार दुर्घटना में पत्नी व पुत्र की मौत हो गई। पति व दूसरा पुत्र घायल हो गया, जिनका गुरुग्राम में एक चिकित्सालय में उपचार चल रहा। नैनवां निवासी नवीन सोनी गुरुग्राम में एक बैंक में अधिकारी है। नवीन परिवार के साथ शनिवार को जयपुर में अपने साले (चाचा ससुर के लड़के) की शादी में आए थे। रविवार दोपहर में कार से वापस गुड़गांव जा रहे थे। कार में नवीन (39), पत्नी माधुरी (38) , दोनों पुत्र आठ वर्षीय कृशांश व तीन वर्षीय वियांश सवार थे। गुरुग्राम से 12 किमी पहले सोहना के पास कार का टायर फटने से कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। दुर्घटना में चारों घायल हो गए। चारों घायलों को गुड़गांव के एक चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां माधुरी व छोटे पुत्र वियांश की मौत हो गई। नवीन की हालत गंभीर होने से आईसीयू में भर्ती है। बड़े पुत्र के भी चोटें आई है। हादसे की सूचना मिलते ही नैनवां से परिजन गुड़गांव पहुंचे। पति के आईसीयू में जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष करने के बीच माधुरी व तीन वर्ष के वियांश के शव को सोमवार शाम को नैनवां लेकर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को हादसे की सूचना मिलते ही शहर के स्वर्णकार समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। मां-बेटे का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया।

  • Related Posts

    बीकानेर संभाग: पूर्व विधायक का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीकानेर संभाग: पूर्व विधायक का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस श्रीगंगानगर। राजस्थान की वामपंथी राजनीति और किसान-मजदूर आंदोलनों का बड़ा चेहरा रहे माकपा के कद्दावर नेता…

    मार्च में बैक-टू-बैक ग्रहों का गोचर! इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ

     मार्च में बैक-टू-बैक ग्रहों का गोचर! इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ मार्च का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है. ज्योतिष के अनुसार, मार्च की शुरुआत बेहद…

    You Missed

    बीकानेर संभाग: पूर्व विधायक का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीकानेर संभाग: पूर्व विधायक का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    मार्च में बैक-टू-बैक ग्रहों का गोचर! इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ

    मार्च में बैक-टू-बैक ग्रहों का गोचर! इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ

    टायर फटने से कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, पत्नी और पुत्र की मौत

    टायर फटने से कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, पत्नी और पुत्र की मौत

    21 आईपीएस अधिकारियों के तबादलें, यह होंगे बीकानेर के नए आईजी

    21 आईपीएस अधिकारियों के तबादलें, यह होंगे बीकानेर के नए आईजी

    रिटायर्ड महिला प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट कर 1.85 करोड़ ठगे

    रिटायर्ड महिला प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट कर 1.85 करोड़ ठगे

    युवक की चाकू मारकर हत्या, अचानक आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार किए

    युवक की चाकू मारकर हत्या, अचानक आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार किए