युवक की चाकू मारकर हत्या, अचानक आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार किए

युवक की चाकू मारकर हत्या, अचानक आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार किए

जयपुर में देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना भट्टाबस्ती थाना इलाके में हुई। वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग भट्टाबस्ती थाने के बाहर एकत्र हो गए। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना में आदिल (17) की मौत हो गई। एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया- रविवार देर रात 11 बजे कुछ युवकों ने अचानक आदिल पर हमला कर दिया। उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल आदिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग भट्टाबस्ती थाने के बाहर एकत्र हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। थानाधिकारी दीपक त्यागी ने बताया- वारदात के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह शेखावत, सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का मांग को लेकर थाने का बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की।

  • Related Posts

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट राजस्थान में लंबे समय से हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के…

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन! Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 11 जून 2026 को शुक्र ग्रह का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश एक अत्यंत…

    You Missed

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश