राजस्थान में 3 मंजिला इमारत को अचानक सिविल डिफेंस टीम ने घेरा, पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान में 3 मंजिला इमारत को अचानक सिविल डिफेंस टीम ने घेरा, पढ़ें पूरी खबर

खटीक मोहल्ले में एक जर्जर तीन मंजिला बिल्डिंग लगातार बरसाती पानी को झेल नहीं पाई और एकाएक झुक गई। गुरुवार सुबह जब लोगों को इस बिल्डिंग के झुकने होने की जानकारी मिली तो एकाएक खलबली मच गई। मौके पर विधायक जयदीप बिहाणी ने आकर देखा तब लोग एकत्र हो गए। विधायक की सूचना पर उपखंड अधिकारी, नगर परिषद और तहसीलदार भी आए। दोपहर बारह बजे के बाद बिल्डिंग को गिराने का निर्णय लिया। इससे पहले सिविल डिफेंस की टीम ने आकर पूरी बिल्डिंग को घेर लिया और नीचे चल रही चार दुकानों का सामान निकाला। नगर परिषद के एक्सइएन मंगतराय सेतिया ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर तहसीलदार और उपखंड अधिकारी से चर्चा कर बिल्डिंग के सुरक्षा संबंधित सर्वे कराया। इमारत की तीसरी मंजिल पर बने कमरे की छत चौबीस घंटे पहले बरसात के कारण गिर गई थी, इसके बाद यह इमारत एक तरफ से एकाएक झुक गई। यह देखकर पड़ोसी दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। दुकानदारों का कहना था कि बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है। इससे उनकी दुकानों को नुकसान हो जाएगा। सूचना पर विधायक ने आकर जायजा लिया। मामला श्रीगंगानगर में बीरबल चौक के पास वार्ड 64 का है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी