राजस्थान में इस नई योजना के तहत सरकार हर महीने देगी 3000 रुपए पेंशन, बस करना होगा ये काम

राजस्थान में इस नई योजना के तहत सरकार हर महीने देगी 3000 रुपए पेंशन, बस करना होगा ये काम

जयपुर। राजस्थान में 41 से 45 वर्ष के असंगठित श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडरों और लोक कलाकारों को अब 60 वर्ष की आयु पर 3 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन मिल सकेगी। पहली वर्षगांठ के मौके पर भजनलाल सरकार मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना लागू करने जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए 41 से 45 वर्ष तक के इन वर्गों के व्यक्तियों को 60 वर्ष की आयु तक 100 रुपए प्रतिमाह जमा कराने होंगे। केन्द्र सरकार की पीएम श्रमयोगी मानधन योजना में भी इसी तरह की पेंशन दी जा रही है, लेकिन उसके दायरे में 18 से 40 वर्ष आयु तक के लोग ही हैं। मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के दायरे में वे 41 से 45 वर्ष के असंगठित श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर और लोक कलाकार आ सकेंगे, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपए से कम हो और केंद्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल पोर्टल पर पंजीकृत हों। एनपीएस, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि योजना, कर्मचारी भविष्य निधि में शामिल व्यक्ति और आयकरदाता भी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। यह पेंशन वृद्धावस्था पेंशन के अतिरिक्त होगी। विश्वकर्मा पेंशन योजना में शामिल व्यक्ति की 60 वर्ष की आयु के बाद मृत्यु होने पर पति/पत्नी को आधी पेंशन दी जाएगी।

योजना छोड़ने का विकल्प
-तीन वर्ष के लॉक इन पीरियड के बाद और 10 वर्ष से पहले कोई योजना से बाहर निकलना चाहेगा तो उसे जमा राशि के साथ बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दर से ब्याज दिया जाएगा।
-60 वर्ष की आयु से पहले और पंजीकरण के 10 वर्ष के भीतर योजना छोड़ने पर पेंशन निधि के वास्तविक ब्याज अथवा बचत खाते की ब्याज दर के आधार पर ब्याज राशि मूलधन में जोड़कर लौटाई जाएगी।
-आवेदक की मृत्यु होने पर पति/पत्नी जमा कराई राशि ब्याज सहित प्राप्त करने के हकदार होंगे।
-आवेदक के 60 साल से पहले नि:शक्त हो जाने पर पेंशन निधि में जमा वास्तविक ब्याज और मूल राशि निकाली जा सकेगी, सरकार द्वारा जमा कराया अंशदान पेंशन निधि में जमा रहेगा।

  • Related Posts

    19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत, क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई

    19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत, क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई दौसा में 19 साल की स्टूडेंट की क्लास में हार्ट अटैक से मौत हो गई।…

    बीजेपी के पूर्व पार्षद पर रेप का मामला दर्ज, युवती को नौकरी का झांसा देकर की वारदात

    बीजेपी के पूर्व पार्षद पर रेप का मामला दर्ज, युवती को नौकरी का झांसा देकर की वारदात उदयपुर में भाजपा के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता के खिलाफ शहर के…

    You Missed

    19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत, क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई

    19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत, क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई

    बीजेपी के पूर्व पार्षद पर रेप का मामला दर्ज, युवती को नौकरी का झांसा देकर की वारदात

    बीजेपी के पूर्व पार्षद पर रेप का मामला दर्ज, युवती को नौकरी का झांसा देकर की वारदात

    बीकानेर : जयपुर रोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति घायल

    बीकानेर : जयपुर रोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति घायल

    बीकानेर : अचानक सीने में हुआ दर्द, विवाहिता की हुई मौत

    बनने वाला है बुधादित्य राजयोग, 3 राशियों को खूब मिलेगी तरक्की

    बनने वाला है बुधादित्य राजयोग, 3 राशियों को खूब मिलेगी तरक्की

    एसएचओ ने कॉलर पकड़कर युवक को पटका, गेट लगाने को लेकर आम पब्लिक भिड़ी

    एसएचओ ने कॉलर पकड़कर युवक को पटका, गेट लगाने को लेकर आम पब्लिक भिड़ी