दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने लोहे के ऐंगल से की पत्नी की हत्या

दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने लोहे के ऐंगल से की पत्नी की हत्या

जोधपुर। विवेक विहार थानान्तर्गत गुड़ा बिश्नोइयान गांव स्थित एक मकान में गुरुवार अल सुबह करीब तीन बजे हुए झगड़े में पति ने लोहे की ऐंगल और लाठी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। मां के चिल्लाने पर बचाने आई नाबालिग पुत्री पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। देर रात आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार गुड़ा बिश्नोइयान गांव निवासी गुड्डी देवी की हत्या की गई है। पति बीरबलराम ने पहले लाठी और फिर लोहे की ऐंगल से सिर पर वार कर पत्नी की जान ली। बीच-बचाव में आई बेटी निकिता भी घायल हो गई। उसके सिर में चोट आई है और एक हाथ फ्रैक्चर हुआ है। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। घायल पुत्री निकिता के पर्चा बयान के आधार पर पिता बीरबलराम के खिलाफ पत्नी की हत्या और बेटी पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। एम्स से सुबह करीब आठ बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल, थानाधिकारी दिलीप खदाव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एमओबी, एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए।

  • Related Posts

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति-आवश्यक रख-रखाव के दौरान सोमवार 01 जून को प्रातः 08:00 बजे…

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत नागौर | बीकानेर-जोधपुर बाईपास नागौर के बीकानेर-जोधपुर बाईपास स्थित रिंग रोड पर शनिवार को दर्दनाक…

    You Missed

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

    बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

    बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया

    बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया