पत्नी ने कहा मुझे सपना आ रहा है, वो खतरे में हैं, मुझे पुकार रहे हैं…. कुछ देर बाद मिली पति की लाश

पत्नी ने कहा मुझे सपना आ रहा है, वो खतरे में हैं, मुझे पुकार रहे हैं…. कुछ देर बाद मिली पति की लाश

धौलपुर जिले में पुलिस ने एक कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय रविकांत की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी रजनी ने अपने प्रेमी शाहरुख के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

क्या है पूरा मामला
सैपऊ थाना क्षेत्र के दौनारी गांव का रहने वाला रविकांत बीते 27 दिसंबर को अचानक लापता हो गया था। जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने 28 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अगले ही दिन, धौलपुर के प्रसिद्ध शेरगढ़ किले के पास घने जंगलों में रविकांत का लहूलुहान शव बरामद हुआ। मौके की नजाकत को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी रजनी और धौलपुर निवासी शाहरुख के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इनकी मुलाकात एक ऑटो सफर के दौरान हुई थी। रविकांत अक्सर काम के सिलसिले में हैदराबाद रहता था, जिसकी अनुपस्थिति में शाहरुख का रजनी के घर आना-जाना बढ़ गया। रजनी ने चतुराई से शाहरुख की मुलाकात अपने पति से भी करवा दी थी ताकि किसी को शक न हो।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास