मां की गोद में मासूम की मौत, पिता ने बेटे-पत्नी के फंसे शव ट्रेलर-बस के बीच से निकाले

मां की गोद में मासूम की मौत, पिता ने बेटे-पत्नी के फंसे शव ट्रेलर-बस के बीच से निकाले
भरतपुर के सेवर थाना इलाके में आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस और खड़े ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक 8 साल का बच्चा और उसकी मां समेत बस ड्राइवर की भी जान चली गई, जबकि 5 यात्री घायल हुए हैं। बस कासगंज उत्तर प्रदेश से जयपुर जा रही थी और कोहरे में सेवर पुल पर खड़े ट्रेलर में जा घुसी। शुरुआती जानकारी में ड्राइवर का फोन पर बात करना और कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी और ट्रेलर के पीछे कोई चेतावनी संकेत नहीं लगे थे। यह हादसा बुधवार रात करीब 2.30 बजे सेवर थाना इलाके में आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। कई यात्री सीटों और ढांचे में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला और RBM हॉस्पिटल भिजवाया। भरत सिंह जोईया, NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त बस ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बस बेकाबू हुई और सीधे ट्रेलर में जा घुसी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति-आवश्यक रख-रखाव के दौरान सोमवार 01 जून को प्रातः 08:00 बजे…

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत नागौर | बीकानेर-जोधपुर बाईपास नागौर के बीकानेर-जोधपुर बाईपास स्थित रिंग रोड पर शनिवार को दर्दनाक…

    You Missed

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

    बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

    बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया

    बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया